घूस मामला:जरदारी अदालत में पेश

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अपने खिलाफ घूस मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच आज एक अदालत में पेश हुए.जरदारी के वकील फारुक एच नायक ने आज की सुनवाई में कहा कि उनके मुवक्किल पर जवाबदेही अदालत द्वारा आरोप दायर नहीं किया जा सकता. सुनवाई 18 जनवरी तक के लिए टाल […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अपने खिलाफ घूस मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच आज एक अदालत में पेश हुए.जरदारी के वकील फारुक एच नायक ने आज की सुनवाई में कहा कि उनके मुवक्किल पर जवाबदेही अदालत द्वारा आरोप दायर नहीं किया जा सकता. सुनवाई 18 जनवरी तक के लिए टाल दी गयी.

सहायक वकील अमजद इकबाल एडवोकेट ने कहा कि 58 वर्षीय जरदारी के मामले में अगली सुनवाई में दलीलें पेश की जाएगी.अदालत से जाते वक्त ब्लैक ओवरकोट और ब्लैक कैप पहने जरदारी मुस्कुराये और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी समर्थकों और मीडिया कर्मियों की ओर हाथ हिलाया. नायक ने कहा,‘‘आरोप तय किये जाने के लिए इस मामले में आधार नहीं है.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >