फोर्ब्स के युवा सितारों में 23 भारतीय मूल के

न्यूयार्क: फोर्ब्स पत्रिका की ‘सबसे प्रतिभाशाली युवा सितारों’ की सालाना सूची में भारतीय मूल के 20 से अधिक युवक युवतियां शामिल हैं. पत्रिका ने वित्त, मीडिया, खेल और शिक्ष जैसे अलग-अलग क्षेत्रों की 30 साल के कम उम्र की इन युवा प्रतिभावों को विलक्षण करार दिया है जो फिलहाल दुनिया में अपने अपने ढंग से […]

न्यूयार्क: फोर्ब्स पत्रिका की ‘सबसे प्रतिभाशाली युवा सितारों’ की सालाना सूची में भारतीय मूल के 20 से अधिक युवक युवतियां शामिल हैं. पत्रिका ने वित्त, मीडिया, खेल और शिक्ष जैसे अलग-अलग क्षेत्रों की 30 साल के कम उम्र की इन युवा प्रतिभावों को विलक्षण करार दिया है जो फिलहाल दुनिया में अपने अपने ढंग से सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं.

फोर्ब्स की ‘30 साल से कम उम्र के 30 सबसे सफल युवाओं’ (30 अंडर 30) की सूची में 15 विभिन्न क्षेत्रों के सफलतम युवा शामिल हैं जिनमें पॉप गायक जस्टिन बीबर, मिली सायरस, टेलर स्विफ्ट, ब्लागिंग प्लैटफार्म टंबलर के संस्थास्पक व मुख्य कार्यकारी डेविड कार्प, टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा और पाकिस्तान की महिलाओं अधिकारों की पैरोकार मलाला यूसुफजई शामिल हैं.

फोर्ब्स ने कहा ‘‘यह युवा और महत्वाकांक्षी लोगों के लिए उत्साहजनक दौर है. कभी भी युवाओं के लिए ऐसा मौका नहीं मिला था. ये प्रतिभाएं संगठनों की संस्थापक और वित्त पोषक हैं. ये ब्रांड बनाने वाले और अच्छे काम करने वाले लोग सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए किसी मुनासिब कैरियर का इंतजार नहीं कर रहे. उनकी महत्वाकाक्षाएं बहुत उंची हैं जो उस गतिशील, उद्यमी और बेसब्र डिजिटल दौर के अनुकूल है जिसमें वे पैदा हुए हैं.’’ पत्रिका की 450 सबसे सफल युवाओं की सूची में भारतीय मूल के 23 युवक-युवतियां शामिल हैं.

इनमें से कोई भारत में ज्ञान केंद्र या साफ्टवेयर कंपनी की स्थापना कर रहा है जिससे शिक्षकों को कक्षा में हो रही गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिल सके, कोई अमेरिकी फुटबॉल टीम का उपाध्यक्ष है तो कोई विशिष्ट चाकलेट बुटीक का मामिल है. वित्त क्षेत्र के युवा तुर्कों में 28 साल के गणोश बेतनभटला शामिल हैं जो निवेश कंपनी तलरा कैपिटल के प्रबंध निदेशक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >