पाक:फल बाजार में धमाका,पांच घायल

पेशावर : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के कबीलाई इलाके में एक फल बाजार में हुए धमाके में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों के अनुसार धमाका अफगानिस्तान की सीमा पर लोअर खुर्रम एंजेसी के सद्दा बाजार में हुआ. सूत्रों के अनुसार, धमाके में पांच किलोग्राम विस्फोटक काम में लिया गया और इसे फल की […]

पेशावर : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के कबीलाई इलाके में एक फल बाजार में हुए धमाके में कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं. अधिकारियों के अनुसार धमाका अफगानिस्तान की सीमा पर लोअर खुर्रम एंजेसी के सद्दा बाजार में हुआ.

सूत्रों के अनुसार, धमाके में पांच किलोग्राम विस्फोटक काम में लिया गया और इसे फल की एक दुकान के निकट बस्ते में रख कर छुपा दिया गया. घायलों को इलाज के लिये सद्दा के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >