अमेरिकी हथियार कंपनी ने पाकिस्तान को बंदूकों की आपूर्ति करने से इंकार किया

वाशिंगटन: एक अमेरिकी हथियार कंपनी ने पाकिस्तान को उच्च गुणवत्तापूर्ण बंदूकों की आपूर्ति करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया. कंपनी की दलील है कि इन हथियारों का उपयोग अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ किया जा सकता है. उताह की कंपनी ‘डिसर्ट टेक्नीकल आर्म्स’ ने पाकिस्तान को स्निपर प्रणाली की आपूर्ति करने का करीब 1 . 5 […]

वाशिंगटन: एक अमेरिकी हथियार कंपनी ने पाकिस्तान को उच्च गुणवत्तापूर्ण बंदूकों की आपूर्ति करने का प्रस्ताव खारिज कर दिया. कंपनी की दलील है कि इन हथियारों का उपयोग अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ किया जा सकता है.

उताह की कंपनी ‘डिसर्ट टेक्नीकल आर्म्स’ ने पाकिस्तान को स्निपर प्रणाली की आपूर्ति करने का करीब 1 . 5 करोड़ डालर का लुभावना प्रस्ताव खारिज करने की घोषणा हाल में अपने फेसबुक पेज पर की.इस कंपनी के मालिक एवं प्रमुख निक यंग ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा डर यह है कि हमारे उपकरणों का उपयोग अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ किया जा सकता है. मैने यह कंपनी अमेरिकियों की रक्षा के लिए शुरु की है, उन्हें खतरे में डालने के लिए नहीं.

यंग ने कहा कि इस प्रस्ताव ने उन्हें ‘नैतिक असमंजस’ में डाल दिया.यंग ने कहा कि अन्य हथियार कंपनियों के साथ सलाह मशविरा में मैने यह आम प्रतिक्रिया पाई कि अगर वे आपसे इन्हें नहीं खरीदते हैं तो वे कहीं और से इन्हें प्राप्त कर लेंगे. काफी आंतरिक समीक्षा के बाद हमने पाकिस्तान को हथियार नहीं बेचने का फैसला किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >