90 मिनट तक वाशिंग मशीन में फंसी रही लड़की

न्यूयॉर्क : अमेरिका में अपने परिवार के दूसरे बच्चों के साथ लुका-छिपी खेल रही 11 साल की एक लड़की वाशिंग मशीन में फंस गई और उसे 90 मिनट के बाद बाहर निकाला गया.उटा के साल्ट लेक सिटी में बच्ची अपने घर में बहन और चेचेरे भाई-बहनों के साथ लुका-छिपी खेल रही थी. इसी दौरान उसने […]

न्यूयॉर्क : अमेरिका में अपने परिवार के दूसरे बच्चों के साथ लुका-छिपी खेल रही 11 साल की एक लड़की वाशिंग मशीन में फंस गई और उसे 90 मिनट के बाद बाहर निकाला गया.उटा के साल्ट लेक सिटी में बच्ची अपने घर में बहन और चेचेरे भाई-बहनों के साथ लुका-छिपी खेल रही थी. इसी दौरान उसने वाशिंग मशीन में छिपने का फैसला किया. इस लड़की का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है. समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क डेली न्यूज’ के अनुसार बच्ची मशीन के भीतर से ड्रायर में फंस गई. बच्ची 90 मिनटों तक मशीन के भीतर फंसी रही. उसकी मां ने 911 नंबर पर फोन किया और फिर अग्निशमन विभाग के लोगों ने उसे बाहर निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >