इराक : अलकायदा के साथ संघर्ष में सौ से अधिक लोगों की मौत

रमादी : इराक के अंबार प्रांत के दो शहरों के इलाकों में पुलिस और कबायलियों के अलकायदा सम्बद्ध उग्रवादियों के साथ हुए संघर्ष में 100 से अधिक लोग मारे गये. राजधानी बगदाद के पश्चिम स्थित रमादी और फालुजा के हिस्सों पर कई दिनों से उग्रवादियों ने कब्जा कर रखा था. रमादी क्षेत्र में संघर्ष सोमवार […]

रमादी : इराक के अंबार प्रांत के दो शहरों के इलाकों में पुलिस और कबायलियों के अलकायदा सम्बद्ध उग्रवादियों के साथ हुए संघर्ष में 100 से अधिक लोग मारे गये. राजधानी बगदाद के पश्चिम स्थित रमादी और फालुजा के हिस्सों पर कई दिनों से उग्रवादियों ने कब्जा कर रखा था. रमादी क्षेत्र में संघर्ष सोमवार को शुरू हुआ जब सुरक्षा बलों ने उस सरकार विरोधी प्रदर्शन शिविरों को हटा दिया. इन शिविरों की स्थापना 2012 के अंत में हुई थी.

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और कबायलियों ने रमादी और फालुजा में उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया कि इन झड़पों में कम से कम 32 नागरिक और 71 लड़ाके मारे गये उन्होंने यह नहीं बताया कि इसमें कितने पुलिसकर्मी और कबायली मारे गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >