उटाह ने समलैंगिक विवाह से जुड़े फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के उटाह प्रांत की सरकार ने राज्य में समलैंगिक शादियों को मंजूरी देने से जुड़े संघीय जिला अदालत के न्यायाधीश के फैसले पर रोक लगाने के लिए देश के सुप्रीम कोर्ट में अपील की है. उटाह के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कल संघीय जिला अदालत के न्यायाधीश रॉबर्ट जे शेल्बी […]

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के उटाह प्रांत की सरकार ने राज्य में समलैंगिक शादियों को मंजूरी देने से जुड़े संघीय जिला अदालत के न्यायाधीश के फैसले पर रोक लगाने के लिए देश के सुप्रीम कोर्ट में अपील की है.

उटाह के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कल संघीय जिला अदालत के न्यायाधीश रॉबर्ट जे शेल्बी के फैसले पर रोक लगाने के लिए आपात अनुरोध दाखिल किया है. न्यायाधीश ने कहा था कि राज्य के कानून अमेरिकी संविधान से अलग हैं.

अटॉर्नी जनरल की वेबसाइट पर डाले गए 101 पृष्ठों वाले कानूनी दस्तावेज में कहा गया, ‘‘आवेदकों ने तत्काल स्थगन के लिए आवेदन किया है और यह अपील लंबित है.’’20 दिसंबर को न्यायाधीश शेल्बी ने उटाह में समलैंगिक विवाह पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था. उन्होंने कहा था कि यह संविधान में किए गए 14वें संशोधन के तहत समलैंगिक जोड़ों को मिले समान सुरक्षा के अधिकार का उल्लंघन है.समलैंगिक विवाह के विरोधियों ने फैसले पर रोक के लिए अपील की लेकिन उसे खारिज कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >