अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश अस्पताल में भर्ती

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा बुश को ‘सांस लेने से जुड़ी’ तकलीफ के लिए टैक्सास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के कार्यालय ने कहा कि 88 वर्षीय बारबरा को सोमवार को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह […]

वाशिंगटन : अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा बुश को ‘सांस लेने से जुड़ी’ तकलीफ के लिए टैक्सास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के कार्यालय ने कहा कि 88 वर्षीय बारबरा को सोमवार को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह ‘‘अच्छी हालत’ में हैं.

बयान में कहा गया, ‘‘पूर्व प्रथम महिला बारबरा बुश को सांस से जुड़ी तकलीफ के इलाज के लिए ह्यूस्टन के टैक्सास मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है.’’ बयान के अनुसार, ‘‘वह अच्छी हालत में हैं और उनके पति और परिवार के लोग उनसे मिल चुके हैं.

उन्हें बेहतरीन इलाज मुहैया कराया जा रहा है.’’ इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी लेकिन अमेरिकी मीडिया में आयी खबरों के अनुसार पूर्व प्रथम महिला में निमोनिया के लक्षण पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बारबरा 1989 से 1993 के बीच देश की प्रथम महिला थीं. वह पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डबल्यू बुश की मां भी हैं. जॉर्ज डब्ल्यू बुश 2001 से 2009 के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >