बगदाद : इराक में सरकार विरोधी सुन्नी प्रदर्शनकारियों के एक स्थल को ढहाये जाने तथा एक सांसद को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ 44 सांसदों ने आज इस्तीफा देने की घोषणा की.
सांसदों ने एक संवाददाता सम्मेलन करके अपने इस्तीफे का ऐलान किया. उन्होंने बगदाद के पश्चिम में स्थित रामादी इलाके से सेना को हटाने तथा सांसद अहमद अल अलवानी को छोड़ने की मांग की. उधर, फलूजा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 आतंकी मारे गाये.
