तुर्की के पास भूमध्यसागर में 6 तीव्रता का भूकंप

अंकारा: दक्षिण तुर्की के अंताल्या प्रांत के पास भूमध्यसागर में 6 तीव्रता का भूकंप आया. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस्तांबूल स्थित कांदिलि भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप आज शाम पांच बजकर 21 मिनट पर आया. उसका केंद्र अलान्या रिसार्ट से 84 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है. भूकंप के झटके पड़ोसी […]

अंकारा: दक्षिण तुर्की के अंताल्या प्रांत के पास भूमध्यसागर में 6 तीव्रता का भूकंप आया. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

इस्तांबूल स्थित कांदिलि भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप आज शाम पांच बजकर 21 मिनट पर आया. उसका केंद्र अलान्या रिसार्ट से 84 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है. भूकंप के झटके पड़ोसी राज्यों मेरसिन और साइप्रस द्वीप में भी महसूस किए गए.

यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >