काबुल: अफगानिस्तान में अमेरिका नीत गठबंधन सेना ने कहा है कि आज काबुल के पूर्वी हिस्से में हुए कार बम विस्फोट में तीन जवान मारे गए.अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल ने मारे गए जवानों की पहचान और नागरिकता नहीं बताई है.
इससे पहले काबुल पुलिस के प्रवक्ता हसमत स्टनाकजई ने कहा था कि यह हमला कैम्प फोनिक्स नाटो अड्डे से एक किलोमीटर से दूर हुआ. यह हमला गठबंधन सेना के काफिले को निशाना बनाकर किया गया. हमले में छह जवान भी घायल हुए. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने कहा कि हमले के पीछे उसके संगठन का हाथ है.
