थाईलैंड बस दुर्घटना में 29 लोगों की मौत: पुलिस

बैंकॉक : पूर्वोत्तर थाईलैंड में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.पुलिस ने आज बताया कि यह हादसा गुरवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को फेत्चाबुन प्रांत के लोम साक जिले में हुआ. बस चियांग […]

बैंकॉक : पूर्वोत्तर थाईलैंड में एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है और चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.पुलिस ने आज बताया कि यह हादसा गुरवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात को फेत्चाबुन प्रांत के लोम साक जिले में हुआ. बस चियांग राई जा रही थी.

फेत्चाबुन के पुलिस कमांडर मेजर जनरल सुकित समाना ने कहा, ‘‘ हमें संदेह है कि बस चालक सो गया था. हमें करीब 30 मीटर( 100 फुट )गहरी खाई में 28 शव मिले. एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई.’’हादसे में घायल हुए चार लोगों की हालत गंभीर है.बस में 40 यात्री सवार थे. इस दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >