इराक में कई स्थानों पर हमले, 44 लोग मारे गए

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद तथा देश के दूसरे हिस्सों में हमलों में कम से कम 44 लोग मारे गए. इराकी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता साद मान ने बताया, ‘‘दूरा की एक बाजार में सड़क किनारे दो धमाके हुए. इनमें 35 लोग मारे गए और 56 घायल हो गए.’‘ सुरक्षा अधिकारियों ने पहले बताया था […]

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद तथा देश के दूसरे हिस्सों में हमलों में कम से कम 44 लोग मारे गए. इराकी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता साद मान ने बताया, ‘‘दूरा की एक बाजार में सड़क किनारे दो धमाके हुए. इनमें 35 लोग मारे गए और 56 घायल हो गए.’‘ सुरक्षा अधिकारियों ने पहले बताया था कि सेंट जॉन गिरजाघर को निशाना बनाकर कार बम विस्फोट किया गया, हालांकि बाद में मान ने इससे इंकार किया.

कई दूसरे स्थानों पर हुए हमलों में नौ लोगों की मौत हो गई. फिलहाल किसी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि अलकायदा तथा इससे जुड़े संगठन इस तरह के हमले करते रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >