इराक में हमलों में 26 लोग मारे गए

बगदाद : इराक में आज अलग अलग स्थानों पर हुई हिंसा में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. पुलिस के अनुसार पांच हमलवरों ने बगदाद के उत्तर में स्थित तिकरित में एक टेलीविजन के चैनल के दफ्तर पर हमला कर दिया. एक आत्मघाती हमलावर ने गेट पर […]

बगदाद : इराक में आज अलग अलग स्थानों पर हुई हिंसा में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. पुलिस के अनुसार पांच हमलवरों ने बगदाद के उत्तर में स्थित तिकरित में एक टेलीविजन के चैनल के दफ्तर पर हमला कर दिया. एक आत्मघाती हमलावर ने गेट पर और दो अन्य अंदर खुद को उड़ा लिया. दो हमलावरों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया.

इस हमले में चैनल के छह कर्मचारी मारे गए और छह घायल हो गए. इससे पहले सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के पश्चिमी इलाके अबू गरैब में इराकी सेना के एक अड्डे पर हुए मोर्टार हमले में तीन अधिकारी और तीन सैनिक मारे गए. मारे गए लोगों में एक ब्रिगेड कमांडर भी शामिल है.

बगदाद में विस्फोट और गोलीबारी की दूसरी घटनाओ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >