इराक में हिंसा, 17 की मौत

बगदाद: इराक में आज अलग अलग स्थानों पर हुई हिंसा में 17 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के पश्चिमी इलाके अबू गरैब में इराकी सेना के एक अड्डे पर हुए मोर्टार हमले में चार अधिकारी और दो सैनिक मारे गए. मारे गए लोगों में एक […]

बगदाद: इराक में आज अलग अलग स्थानों पर हुई हिंसा में 17 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए.सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के पश्चिमी इलाके अबू गरैब में इराकी सेना के एक अड्डे पर हुए मोर्टार हमले में चार अधिकारी और दो सैनिक मारे गए. मारे गए लोगों में एक ब्रिगेड कमांडर भी शामिल है.

बगदाद में विस्फोट और गोलीबारी की दूसरी घटनाओ में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 21 घायल हो गए. देश के दूसरे इलाकों में हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >