Earthquake: 7.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके से हिली न्यूजीलैंड की धरती, सुनामी की चेतावनी जारी

Earthquake In New Zealand: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के केर्मैडेक द्वीप समूह में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था. वहीं, भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है.

Earthquake In New Zealand: न्यूजीलैंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. उत्तर-पूर्व में स्थित केर्माडेक द्वीप समूह के क्षेत्र में 7.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, न्यूजीलैंड के केर्मैडेक द्वीप समूह में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप का केंद्र जमीन के नीचे 10 किमी की गहराई में था. भारतीय समयानुसार भूकंप आज यानी सोमवार सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर आया.

सुनामी की चेतावनी वापस: प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप को लेकर कहा है कि इससे हवाई और प्रशांत क्षेत्र को कोई खतरा नहीं है. न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपात प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भूकंप फिर न्यूजीलैंड को प्रभावित कर सकता है या नहीं. वहीं, एजेंसी ने लोगों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है.

अमेरिका में भी आया था भूकंप: वहीं भूकंप को लेकर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा है कि न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में बीते दिन यानी रविवार को दोपहर के समय 3.6 तीव्रता के मामूली भूकंप के कुछ झटके महसूस किए गए थे. इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई. 

Also Read: Water Metro: देश के पहले वाटर मेट्रों की क्या है खासियत, जानें रूट और कितना होगा किराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >