मुसलमानों की तरह आचरण करने पर अहमदी डॉक्टर गिरफ्तार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के एक डॉक्टर को मुसलमानों की तरह आचरण करने के आरोप में ईशनिंदा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है. 72 वर्षीय इस ब्रिटिश-पाकिस्तानी डॉक्टर की जमानत याचिका भी खारिज कर दी गयी है. डॉक्टर मसूद अहमद के मरीजों ने ही उनकी शिकायत की. डॉक्टर पर अहमदी मूल्यों […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के एक डॉक्टर को मुसलमानों की तरह आचरण करने के आरोप में ईशनिंदा कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है. 72 वर्षीय इस ब्रिटिश-पाकिस्तानी डॉक्टर की जमानत याचिका भी खारिज कर दी गयी है.

डॉक्टर मसूद अहमद के मरीजों ने ही उनकी शिकायत की. डॉक्टर पर अहमदी मूल्यों की शिक्षा देने और अपमानजनक कथनों वाली किताब बांटने के भी आरोप लगे हैं. उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब मरीज बनकर गये दो लोगों ने उन्हें कुरान पढते हुए देखा और उसकी मोबाइल में रिकॉर्डिंग कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >