ग्वाटेमाला सिटी : ग्वाटेमाला में पिछले साल हुए एक ग्रेनेड हमले के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक अस्पताल के बाहर हुए इस हमले में छह लोग मारे गए थे और 30 अन्य घायल हुए थे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन नाबालिग हैं. यह हमला मार्च 2015 में हुआ था जब ‘बैरियो 18′ नाम के एक गिरोह के सदस्यों ने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के एक सदस्य को अस्पताल लेकर जा रहे जेल सुरक्षाकर्मियों पर ग्रेनेड फेंक दिया था.
हमले में वह कैदी और सुरक्षाकर्मी बच गए थे, लेकिन अस्पताल जा रहे दो अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी तथा चार अन्य लोगों ने अस्पताल में दम तोड दिया था. पुलिस ने बताया कि कल गिरफ्तार किए गए लोग हत्या के तीन अन्य मामलों में भी वांछित थे.
