इराक में बम विस्फोट और गोलीबारी में 15 मरे

बगदाद: इराक में हुई हिंसा में आज 15 लोगों की मौत हो गयी. ऐसी घटनाओं को देखते हुये आशंका व्यक्त की जा रही है कि देश में फिर से संघर्ष शुरु हो सकता है.अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के निकट नाहरवान के एक बाजार में हुये दो बम विस्फोटों में कम से कम पांच लोग […]

बगदाद: इराक में हुई हिंसा में आज 15 लोगों की मौत हो गयी. ऐसी घटनाओं को देखते हुये आशंका व्यक्त की जा रही है कि देश में फिर से संघर्ष शुरु हो सकता है.अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के निकट नाहरवान के एक बाजार में हुये दो बम विस्फोटों में कम से कम पांच लोग मारे गये और 13 अन्य घायल हो गये.हुसैनियाह के एक रेस्तरां में हुये बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य लोग घायल हो गये. दक्षिणी बगदाद में एक कार बम विस्फोट में चार लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए. हिंसा की अन्य घटनाओं में भी चार लोगों की जान चली गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >