पाक में भारतीय फिल्मों के टीवी पर प्रसारण पर रोक

लाहौर : पाकिस्तान की एक अदालत ने विदेशी फिल्मों,धारावाहिकों और टेलीविजन कार्यक्रमों विशेषकर भारतीय कार्यक्रमों को देश के टीवी चैनलों पर प्रसारित करने पर रोक लगा दी है. इसके कारण प्रदर्शकों और दर्शकों के बीच गहरा रोष है. विदेशी सामग्रियों के प्रसारण पर लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश खालिद महमूद खान ने कल अपने निर्देश […]

लाहौर : पाकिस्तान की एक अदालत ने विदेशी फिल्मों,धारावाहिकों और टेलीविजन कार्यक्रमों विशेषकर भारतीय कार्यक्रमों को देश के टीवी चैनलों पर प्रसारित करने पर रोक लगा दी है. इसके कारण प्रदर्शकों और दर्शकों के बीच गहरा रोष है.

विदेशी सामग्रियों के प्रसारण पर लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश खालिद महमूद खान ने कल अपने निर्देश में कहा कि मौजूदा द्विपक्षीय व्यापार व्यवस्था के तहत भारतीय फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों को ‘‘नकारात्मक सूची’’ में शामिल किया गया है. साथ ही उन्होंने संघीय सरकार और पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) को इस संबंध में विस्तृत जानकारी पेश करने का निर्देश दिया. मामले पर अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी.

पिछले महीने एक विवादास्पद टीवी टॉक शो के प्रस्तोता मुबशीर लुकमान द्वारा एक याचिका दाखिल की गई थी, जिसके संबंध में न्यायालय ने यह प्रतिक्रिया दी है. मुबशीर लुकमान पूर्व फिल्म निर्माता हैं और उन्हें भारत विरोधी रुख के लिए जाना जाता है. लुकमान ने दावा किया था कि भारतीय फिल्मों और टीवी धारावाहिकों का आयात पाकिस्तानी नियमों का उल्लंघन करके किया जाता हैं. उन्होंने आगे दावा किया कि पाकिस्तानी नियमों के मुताबिक भारतीय फिल्में जिनकी शूटिंग पूर्णत: भारत में होती है और जिसके प्रायोजक भी भारतीय ही होते हैं, उन्हें देश में प्रसारित नहीं किया जा सकता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >