कुआलालंपुर : ज्यादा-से-ज्यादा सैलानियों को आकर्षित करने के इरादे से मलेशिया ने फिर से भारतीय नागरिकों के लिये पहुंचने पर वीजा सुविधा(वीजा आन एराइवल)देने की घोषणा की है. हालांकि यह सुविधा तभी मिलेगी जब वे किसी तीसरे देश से यहां आएंगे.
भारतीय सैलानियों के लिये मलेशिया लोकप्रिय गंतव्य है और ‘विजिट मलेशिया ईयर 2014’ के मौके पर यह कदम उठाया गया है. गृहमंत्री अहमद जहीद ने कहा कि भारतीय और चीनी सैलानियों को यहां पहुंचने पर वीजा(वीजा आन एराइवल )की सुविधा दी जाएगी. लेकिन यह सुविधा उन्हीं को मिलेगी जो किसी तीसरे देश से यहां आएंगे.’’उल्लेखनीय है कि मलेशिया ने 2010 में पहुंचने पर वीजा सुविधा बंद कर दी थी. उस समय यह सुविधा भारत समेत आठ देशों के लिये थी.
