इराक में बम विस्फोट,18 मरे

बगदाद : इराक के मध्य हिस्से में एक कैफे के बाहर तथा अन्य स्थानों पर हुए धमाकों में कम से कम 18 लोग मारे गए.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुहरिज कस्बे में कैफे के बाहर कार बम विस्फोट हुआ जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए. बगदाद के दक्षिणपश्चिमी हिस्से […]

बगदाद : इराक के मध्य हिस्से में एक कैफे के बाहर तथा अन्य स्थानों पर हुए धमाकों में कम से कम 18 लोग मारे गए.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुहरिज कस्बे में कैफे के बाहर कार बम विस्फोट हुआ जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए. बगदाद के दक्षिणपश्चिमी हिस्से में सड़क किनारे हुए विस्फोट में दो लोग मारे गए और 3 घायल हो गए.

राजधानी बगदाद के दक्षिण में गश्त लगा रहे सैनिकों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में एक सैनिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. अन्य स्थानों पर हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >