ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक छात्र भेजने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए सर्वाधिक छात्र भेजने के मामले में भारत शीर्ष दूसरे स्थान पर है. ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है और जनवरी से लेकर अक्तूबर तक की अवधि में भारत से दाखिला […]

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए सर्वाधिक छात्र भेजने के मामले में भारत शीर्ष दूसरे स्थान पर है. ताजा आंकड़ों के अनुसार इस साल उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया आने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है और जनवरी से लेकर अक्तूबर तक की अवधि में भारत से दाखिला लेने वालों की कुल संख्या 15 हजार 800 से अधिक हो गई. पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 12 हजार 62 थी.

ब्यौरे से पता चलता है कि आस्ट्रेलिया में आने वाले विदेशी छात्रों की कुल संख्या में गिरावट के बावजूद भारत वहां छात्र भेजने के मामले में शीर्ष दूसरे स्थान पर उभरा है. व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण (वीईटी) कार्यक्रम में भारत से कुल छात्रों की संख्या में कमी आई है. ऑस्ट्रेलिया में उच्च शिक्षा के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय छात्र भेजने वाले चीन की ओर से भी वीईटी में छात्रों की कुल संख्या में कमी आई है.भारत से वीईटी में दाखिले के लिए पिछले साल 37 हजार 922 छात्र आए थे, जबकि इस साल यह संख्या गिरकर 27 हजार 581 हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >