आतंकियों ने विस्फोटकों से लदी कार को यमन रक्षा परिसर में घुसाया , 52 की मौत

सना : एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार को आज यमनी रक्षा परिसर में घुसा दिया जिसके बाद हुए विस्फोट और सशस्त्र संघर्ष में 52 लोग मारे गए जिनमें विदेशी मेडिकल दस्ते के सात कर्मचारी भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि विशाल परिसर पर दिन दहाड़े यह हमला किया गया. राजधानी और […]

सना : एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार को आज यमनी रक्षा परिसर में घुसा दिया जिसके बाद हुए विस्फोट और सशस्त्र संघर्ष में 52 लोग मारे गए जिनमें विदेशी मेडिकल दस्ते के सात कर्मचारी भी शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि विशाल परिसर पर दिन दहाड़े यह हमला किया गया.

राजधानी और दक्षिणी हिस्से में किए जाने वाले इस प्रकार के हमलों के लिए अधिकतर अल कायदा को जिम्मेदार ठहराया जाता है जिसे अमेरिका सर्वाधिक खूंखार आतंकवादी नेटवर्क मानता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >