बगदाद : बगदाद के सुन्नी अरब क्षेत्रों तथा उत्तरी और पश्चिमी इराक में हुए हमलों में आज 23 लोगों की मौत हो गई. इस साल अब तक हिंसा में मरने वालों की संख्या 6200 से अधिक हो गई है. हिंसा के कारण अधिकारियों ने अप्रैल में होने वाले आम चुनावों से पहले इससे निबटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है.
पश्चिमी बगदाद तथा अबु गराइब, फल्लुजाह, बकूबा, टिकरित, सामरा, मोसुल और तारमियाह में आज गोलीबारी और बमबारी हुई.
