प्रचंड के खिलाफ चुनाव धांधली की शिकायत दर्ज

काठमांडो: प्रचंड के खिलाफ 19 नवंबर को संविधान सभा चुनावों में करीबी मात खाने वाले सीपीएन यूएमएल उम्मीदवार ने उन पर चुनाव में धांधली की शिकायत दर्ज की है. प्रचंड ने दक्षिणी नेपाल की सिराहा पांच सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लीलानाथ श्रेष्ठ को केवल 900 मतों से हराकर 15244 मत हासिल किये थे. श्रेष्ठ […]

काठमांडो: प्रचंड के खिलाफ 19 नवंबर को संविधान सभा चुनावों में करीबी मात खाने वाले सीपीएन यूएमएल उम्मीदवार ने उन पर चुनाव में धांधली की शिकायत दर्ज की है.

प्रचंड ने दक्षिणी नेपाल की सिराहा पांच सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लीलानाथ श्रेष्ठ को केवल 900 मतों से हराकर 15244 मत हासिल किये थे. श्रेष्ठ ने संविधान सभा अदालत में यह शिकायत दर्ज करायी.आरोप है कि जब मतगणना चल रही थी तब प्रचंड कुछ सौ मतों से श्रेष्ठ से पीछे चल रहे थे लेकिन इसके बाद प्रक्रिया में तीन घंटे के लिए बाधा पड़ी थी.

शिकायत में सीपीएन यूएमएल प्रत्याशी ने चुनाव पर्यवेक्षक, मीडिया रिपोर्ट और मतगणना के आंकड़े सौंपे. श्रेष्ठ ने दावा किया कि दो गांवों के छह मतदान केंद्रों पर कब्जा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >