सीरिया में हवाई हमले से 20 की मौत

काहिरा : सीरिया के उत्तरी प्रांत अलेप्पो के अल बाब शहर में हुए हवाई हमले में रविवार को दो महिलाओं एवं चार बच्चों सहित 20 लोगों की मौत हो गई.लंदन स्थित सीरियन युमन राइट्स आब्जरवेटरी और सीरिया स्थित मानवाधिकार संगठनों ने इस हमले में मृतकों की संख्या बढ़ने की खबर से इंकार नहीं किया है, […]

काहिरा : सीरिया के उत्तरी प्रांत अलेप्पो के अल बाब शहर में हुए हवाई हमले में रविवार को दो महिलाओं एवं चार बच्चों सहित 20 लोगों की मौत हो गई.लंदन स्थित सीरियन युमन राइट्स आब्जरवेटरी और सीरिया स्थित मानवाधिकार संगठनों ने इस हमले में मृतकों की संख्या बढ़ने की खबर से इंकार नहीं किया है, क्योंकि इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अभी कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं और राहत बचाव कार्य जारी है.

गौरतलब है कि सीरिया विद्रोहियों और असद सरकार की सेना के बीच ये हिंसा एक साल से भी अधिक समय से जारी है. दोनों के बीच चल रही इस लड़ाई में अब तक एक लाख से अधिक लोगों की जान चली गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >