बांग्लादेश में अहमदी मस्जिद में फिदायीन हमला, 10 जख्मी

ढाका : उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश में आज जुमे की नमाज के दौरान अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय की एक मस्जिद में हुए एक फिदायीन बम हमले में 10 लोग जख्मी हो गए. अल्पसंख्यकों पर हमले की वारदातों की कडी में यह ताजा घटना है. यह धमाका उस वक्त हुआ जब पैगंबर मुहम्मद की सालगिरह ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर […]

ढाका : उत्तर-पश्चिम बांग्लादेश में आज जुमे की नमाज के दौरान अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय की एक मस्जिद में हुए एक फिदायीन बम हमले में 10 लोग जख्मी हो गए. अल्पसंख्यकों पर हमले की वारदातों की कडी में यह ताजा घटना है.

यह धमाका उस वक्त हुआ जब पैगंबर मुहम्मद की सालगिरह ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर देश भर में जारी जश्न के बीच ढाका से करीब 250 किलोमीटर दूर बागमारा कस्बे में बनी मस्जिद जुमे की नमाज की वजह से खचाखच भरी थी. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘धमाके में फिदायीन बम हमलावर मारा गया और 10 अन्य जख्मी हो गए.’
स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, हमलावर ने उस बम में विस्फोट किया जिसे उसने अपने कपडों में छुपा रखा था. पुलिस अब तक बम हमलावर की पहचान नहीं कर सकी है. हालांकि, पुलिस को शक है कि हमले की साजिश किसी इस्लामी संगठन ने रची थी. किसी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >