इराक में खूनी हिंसा, 28 लोगों की मौत

बगदाद : इराक में एक कबायली नेता के बेटे के जनाजे के दौरान हुए आत्मघाती हमले सहित विभिन्न हमलों में कुल 28 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि बाकुबा शहर में अल कायदा विरोधी नेता मधेर अल शलाल अल अराकी के जनाजे के दौरान विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोग मारे गए और […]

बगदाद : इराक में एक कबायली नेता के बेटे के जनाजे के दौरान हुए आत्मघाती हमले सहित विभिन्न हमलों में कुल 28 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि बाकुबा शहर में अल कायदा विरोधी नेता मधेर अल शलाल अल अराकी के जनाजे के दौरान विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोग मारे गए और 45 अन्य घायल हो गए. अराकी कल सड़क किनारे हुए धमाके में मारा गया था.

विस्फोट एक कब्रिस्तान के निकट हुआ. अराकी की जनाजे की नमाज में उनके रिश्तेदार और दोस्त एकत्र हुए थे. अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, सादिया में हुए दोहरे धमाके में पांच लोग मारे गए, वहीं बगदाद के अलावा फलूजा, अबू गरीब, मोसुल और हविजह शहर में हुई हिंसा में 11 अन्य लोग मारे गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >