अलास्का विमान दुर्घटना में चार की मौत

अंकरेज (अमेरिका) : अलास्का के एक गांव में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई है. ग्रामीण दुर्घटना के दो घंटे बाद उसमें सवार यात्रियों को बचाने के लिए पहुंच पाए. नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के जांचकर्ता क्लाइंट जानसन ने बताया कि विमान दुर्घटना में विमान चालक और तीन […]

अंकरेज (अमेरिका) : अलास्का के एक गांव में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से चार लोगों की मौत हो गई है. ग्रामीण दुर्घटना के दो घंटे बाद उसमें सवार यात्रियों को बचाने के लिए पहुंच पाए.

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के जांचकर्ता क्लाइंट जानसन ने बताया कि विमान दुर्घटना में विमान चालक और तीन यात्रियों की मौत हो गई. छह लोगों को चिकित्सकीय उपचार के लिए भेजा गया है. विमान में आग लगने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि एक विमान शाम साढे छह बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया और बचावकर्ता साढे आठ बजे पहुंचे. विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के समय बारिश हो रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >