पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में तीन संदिग्ध आतंकवादियों की मौत

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में ड्रोन हमलों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच एक अमेरिकी ड्रोन ने कल रात पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में दो मिसाइलें दागी जिससे कम से कम तीन संदिग्ध आतंकवादियों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने आज बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान के एक गांव में हुए ड्रोन हमले के कारण […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में ड्रोन हमलों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच एक अमेरिकी ड्रोन ने कल रात पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में दो मिसाइलें दागी जिससे कम से कम तीन संदिग्ध आतंकवादियों की मौत हो गई.

स्थानीय मीडिया ने आज बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान के एक गांव में हुए ड्रोन हमले के कारण कई लोगों के घायल होने की भी खबर मिली है.इस हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों की पहचान नहीं की जा सकी है.

यह हमला ऐसे समय किया गया है जब प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश एवं राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने एक दिन पहले कहा था कि अमेरिका ने पाकिस्तान को भरोसा दिलाया है कि यदि टीटीपी और पाकिस्तानी सरकार के बीच वार्ता शुरु हो जाती है तो वह टीटीपी नेताओं को निशाना बनाकर ड्रोन हमले नहीं करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >