नौकरियां भारत स्थानांतरित करेगी ब्रिटेन की कंपनी

लंदन: ब्रिटेन की अग्रणी उर्जा कंपनी एनपावर लागत में कटौती के प्रयासों के तहत कॉल सेंटर से जुड़ी नौकरियां भारत स्थानांतरित करेगी और इस बारे में घोषणा जल्द ही की जा सकती है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉल सेंटर परिचालन भारत ले जाने के कंपनी के निर्णय से 2,000 कर्मचारियों के प्रभावित होने […]

लंदन: ब्रिटेन की अग्रणी उर्जा कंपनी एनपावर लागत में कटौती के प्रयासों के तहत कॉल सेंटर से जुड़ी नौकरियां भारत स्थानांतरित करेगी और इस बारे में घोषणा जल्द ही की जा सकती है.

डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉल सेंटर परिचालन भारत ले जाने के कंपनी के निर्णय से 2,000 कर्मचारियों के प्रभावित होने की आशंका है जिसमें करीब 1,000 लोगों की नौकरी जा सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी द्वारा ज्यादातर कर्मचारियों को स्थानांतरित किया जा रहा है. इस रिपोर्ट पर न ही एनपावर ने और न ही कर्मचारियों की यूनियन. यूनिसन व जीएमबी ने कोई आधिकारिक टिप्पणी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >