बांग्लादेश में गतिरोध खत्म करने के लिए दो प्रमुख दलों के बीच गोपनीय बातचीत

ढाका : बांग्लादेश में राजनीतिक उठापठक में आज उस वक्त एक दिलचस्प मोड़ आ गया जब सत्तारुढ़ अवामी लीग और मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी )ने गोपनीय बैठक की.अवामी लीग के महासचिव और सरकार के मंत्री सैयद अशरफुल इस्लाम ने बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरु इस्लाम आलमगीर के साथ 45 मिनट की मुलाकात की. […]

ढाका : बांग्लादेश में राजनीतिक उठापठक में आज उस वक्त एक दिलचस्प मोड़ गया जब सत्तारुढ़ अवामी लीग और मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी )ने गोपनीय बैठक की.अवामी लीग के महासचिव और सरकार के मंत्री सैयद अशरफुल इस्लाम ने बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरु इस्लाम आलमगीर के साथ 45 मिनट की मुलाकात की.

स्थानीय मीडिया के अनुसार आलमगीर ने मुलाकात से जुड़ी खबरों को खारिज किया, हालांकि कई सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है.आलमगीर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे माफ करिए. मैं आपको :पत्रकार: खुश नहीं कर सकता. हमारे बीच कोई मुलाकात नहीं हुई है.’’उधर, बीएनपी के एक वरिष्ठ नेता ने मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें कुछ खास निकलकर सामने नहीं आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >