नेपाल चुनाव में नेपाली कांग्रेस की बढ़त कायम

काठमांडो : नेपाल में संविधान सभा के चुनाव में मतगणना के आखिरी दौर में पहुंचने के साथ नेपाली कांग्रेस सबसे बड़े दल के रुप में उभरी है, जबकि सीपीएन-यूएमएल ने थोड़े अंतर से दूसरे स्थान पर बनी हुई है. प्रत्यक्ष मतदान के तहत 240 सीटों पर मतगणना पूरी होने वाली है. नेपाली कांग्रेस ने 104 […]

काठमांडो : नेपाल में संविधान सभा के चुनाव में मतगणना के आखिरी दौर में पहुंचने के साथ नेपाली कांग्रेस सबसे बड़े दल के रुप में उभरी है, जबकि सीपीएन-यूएमएल ने थोड़े अंतर से दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

प्रत्यक्ष मतदान के तहत 240 सीटों पर मतगणना पूरी होने वाली है. नेपाली कांग्रेस ने 104 और सीपीएन-यूएमएल ने 91 सीटें जीती हैं. प्रचंड के नेतृत्व वाली यूसीपीएन-माओवादी ने 25 सीटें हासिल की है तथा दूसरे दलों के खाते में 18 सीटें गई हैं.

मतगणना के बाद 601 सदस्यीय सभा एक नया संविधान तैयार करेगी. इस सभा के लिए 240 सदस्य प्रत्यक्ष मतदान से और 335 सदस्य आनुपातिक मतदान प्रणाली से चुने जाएंगे और शेष 26 सदस्यों को सरकार नामित करेगी. नयी संविधान सभा एक नया संविधान का मसौदा तैयार करेगी, जिसका मकसद देश में कई साल से जारी राजनीतिक अनिश्चितता और उथलपुथल को खत्म करना है. सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 301 सीटों की जरुरत होगी. नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील कोइराला और सीपीएन-यूएमएल के नेता माधव कुमार नेपाल प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >