अमेरिका ने करजई से जल्द सुरक्षा समझौता पर दस्तखत करने को कहा

वाशिंगटन : ओबामा प्रशासन ने अफगानिस्तान की करजई सरकार से इसी साल जल्द से जल्द द्विपक्षीय सुरक्षा समझौता(बीएसए )करने को कहा है और जोर दिया है कि उसकी तरफ से करार की विषयवस्तु को अंतिम रुप दे दिया गया है. व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जे कार्नी ने अपने रोजाना के संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने […]

वाशिंगटन : ओबामा प्रशासन ने अफगानिस्तान की करजई सरकार से इसी साल जल्द से जल्द द्विपक्षीय सुरक्षा समझौता(बीएसए )करने को कहा है और जोर दिया है कि उसकी तरफ से करार की विषयवस्तु को अंतिम रुप दे दिया गया है.

व्हाइट हाउस प्रेस सचिव जे कार्नी ने अपने रोजाना के संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने बहुत पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि इस साल एक द्विपक्षीय सुरक्षा करार करने की जरुरत है. हमने साफ कर दिया है कि यह आवश्यक है कि जितनी जल्द हो सके और बिना देरी के हम यह करें.’’

कार्ने, अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के बयान पर प्रतिक्रिया कर रहे थे. करजई ने कहा था कि बीएसए पर दस्तखत की जिम्मेदारी अगले साल चुनावों के बाद निर्वाचित राष्ट्रपति के जिम्मे छोड़ देनी चाहिए. हालांकि ओबामा प्रशासन इस पर राजी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >