नेपाली माओवादियों ने मतगणना रोकने की मांग की

काठमांडो : नेपाल के यूनीफाइड सीपीएन माओवादियों ने संविधान सभा के चुनावों के शुरुआती परिणामों में पार्टी के तीसरे स्थान पर पिछड़ने के बाद आज चुनाव में साजिश का आरोप लगाते हुए मतगणना निलंबित किए जाने की मांग की. पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘ संविधान सभा के चुनाव के दौरान साजिश और असामान्य […]

काठमांडो : नेपाल के यूनीफाइड सीपीएन माओवादियों ने संविधान सभा के चुनावों के शुरुआती परिणामों में पार्टी के तीसरे स्थान पर पिछड़ने के बाद आज चुनाव में साजिश का आरोप लगाते हुए मतगणना निलंबित किए जाने की मांग की.

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘ संविधान सभा के चुनाव के दौरान साजिश और असामान्य गतिविधियों के कारण मतों की गिनती का काम लोगों की उम्मीदों और विचारों के अनुसार नहीं हो सका , इसलिए हम मतगणना को स्थगित किए जाने की मांग करते हैं.’’पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कुमार दहल प्रचंड अपने काठमांडो 10 निर्वासन क्षेत्र में पिछड़ रहे थे जहां नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार राजन के सी बढ़त लिए हुए थे.

सुशील कोइराला के नेतृत्व में नेपाली कांग्रेस 69 सीटों पर आगे चल रही थी जबकि सीपीएन यूएमएल 58 सीटों और यूनीफाइड सीपीएन माओवादी 16 सीटों पर आगे चल रही थी.मधेसी पीपुल्स राइट्स फोरम नेपाल और मधेसी पीपुल्स राइट्स फोरम डेमोकेट्रिक क्रमश: नौ और छह सीटों पर आगे चल रहे हैं. इस बीच , मुख्य निर्वाचन आयुक्त नील कांत उप्रेती ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मतों की गिनती का काम ‘‘पारदर्शी तरीके से हो रहा है और यह जारी रहेगा.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >