पाक आत्मघाती हमले में दो सैनिकों की मौत

पेशावर : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर आदिवासी क्षेत्र में आज एक चौकी पर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए.एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी गाड़ी उत्तरी वजीरिस्तान में बन्नू मीर अली रोड पर शावा चौकी से दे मारी. हमले के बाद सुरक्षा बलों […]

पेशावर : पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर आदिवासी क्षेत्र में आज एक चौकी पर किए गए आत्मघाती हमले में कम से कम दो सुरक्षाकर्मी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए.एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी गाड़ी उत्तरी वजीरिस्तान में बन्नू मीर अली रोड पर शावा चौकी से दे मारी.

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और खोजबीन अभियान छेड़ा. एक गुमनाम से संगठन अनसारुल मुजाहिदीन ने हमले की जिम्मेदारी ली है. मीडिया रिपोटरे में यह जानकारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >