भारत एक महत्वपूर्ण सहयोगी : अमेरिका

वाशिंगटन : एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि उनका देश भारत को एक महत्वपूर्ण सहयोगी मानता है और उसके साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘यह (भारत-अमेरिका संबंध) एक महत्वपूर्ण संबंध है. भारत एक महत्वपूर्ण सहयोगी है, इस क्षेत्र […]

वाशिंगटन : एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि उनका देश भारत को एक महत्वपूर्ण सहयोगी मानता है और उसके साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘यह (भारत-अमेरिका संबंध) एक महत्वपूर्ण संबंध है. भारत एक महत्वपूर्ण सहयोगी है, इस क्षेत्र में यह एक महत्वपूर्ण देश है तथा हम इस भागीदारी को और अधिक गहरा करने के तरीकों पर लगातार विचार कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा, ‘इसका आर्थिक पहलू सिर्फ आज ही नहीं बल्कि हमेशा से बहुत महत्वपूर्ण रहा है और अमेरिका तथा भारत के बीच कई भिन्न आर्थिक संबंध हैं.’ किर्बी ने कहा कि विदेश मंत्री जॉन केरी इस संबंध को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >