मालदीव के उप राष्ट्रपति गिरफ्तार

माले : मालदीव के राष्ट्रपति की मोटरबोट में पिछले महीने हुए विस्फोट में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को आज गिरफ्तार कर लिया. पुलिस प्रवक्ता इस्माईल अली ने कहा कि अदीब को हवाई अड्डे से तब गिरफ्तार किया गया जब वह चीन की राजकीय यात्रा से लौट रहे थे. विस्फोट 28 […]

माले : मालदीव के राष्ट्रपति की मोटरबोट में पिछले महीने हुए विस्फोट में संलिप्तता के आरोप में पुलिस ने उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को आज गिरफ्तार कर लिया. पुलिस प्रवक्ता इस्माईल अली ने कहा कि अदीब को हवाई अड्डे से तब गिरफ्तार किया गया जब वह चीन की राजकीय यात्रा से लौट रहे थे.

विस्फोट 28 सितंबर को हुआ था जब राष्ट्रपति यामीन अब्दुल गय्यूम हज कर अपनी पत्नी के साथ मोटरबोट से राजधानी लौट रहे थे. द्वीपों के इस देश का हवाई अड्डा एक अलग द्वीप पर बना है. विस्फोट में गय्यूम को कोई चोट नहीं आई लेकिन उनकी पत्नी, एक सहयोगी और एक अंगरक्षक घायल हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >