चीन के नये प्रधानमंत्री ली की भारत यात्रा रविवार से

बीजिंग : हाल में लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच उत्पन्न गतिरोध के ‘‘समुचित हल’’ को दोनों देशों के संबंधों को ‘‘परिपक्व रुप से संभालने’’ का सूचक बताते हुए चीन ने अपने नये प्रधानमंत्री ली क्विंग की भारत यात्रा की आज औपचारिक रुप से घोषणा कर दी. ली प्रधानमंत्री पद संभालने के […]

बीजिंग : हाल में लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच उत्पन्न गतिरोध के ‘‘समुचित हल’’ को दोनों देशों के संबंधों को ‘‘परिपक्व रुप से संभालने’’ का सूचक बताते हुए चीन ने अपने नये प्रधानमंत्री ली क्विंग की भारत यात्रा की आज औपचारिक रुप से घोषणा कर दी.

ली प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले हैं और वह 19 मई को तीन दिन के भारत दौरे जायेंगे. इसके बाद ली कई अन्य देशों की यात्रा भी करेंगे. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता होंग लेई ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि ली की तीन दिवसीय भारत यात्रा 19 मई से शुरु होगी. वह इस दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अन्य भारतीय नेताओं से मुलाकात करेंगे.

57 वर्षीय ली पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले भारत की वित्तीय राजधानी मुम्बई भी जाएंगे. चीनी अधिकारियों के मुताबिक ली ने मार्च में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को अपने पहले पड़ाव के रुप में चुना. ली भारत और पाकिस्तान के अलावा जर्मनी और स्विट्जरलैंड की यात्रा पर भी जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >