वाशिंगटन: नासा के अनुसंधानकर्ताओं ने छाते जैसी आकृति के एक उपकरण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है जो भविष्य के मंगल मिशनों को मंगल ग्रह के पर्यावरण में प्रवेश करने पर अत्यधिक तापमान से बचाने में सक्षम होगा.
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि नासा के भविष्य के मंगल मिशनों के तहत भेजे जाने वाले अंतरिक्षयानों को मंगल ग्रह के वातावरण में प्रवेश के समय अत्यधिक तापमान से बचाने के लिए बडे तापमान रोधी उपकरण की जरुरत होगी.
आज के राकेटों में अंतरिक्षयान और उनके तापमान रोधी उपकरणों के लिए कम स्थान है.हालांकि नासा के ‘एमेस रिसर्च सेंटर’ के इंजीनियर ‘अडेप्टिव डिप्लायेबल एंटरी एंड प्लेसमेंट टेक्नोलाजी’ के रुप में इसका समाधान निकाल सकते हैं. यह कार्बन की मदद से बना ऐसा तापमान रोधी उपकरण है जो छाते की तरह ‘‘खुल’ सकता है
