हक्कानी नेटवर्क को पनाह न दे पाकिस्तान : कैम्पबेल

वाशिंगटन : अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर ने पाकिस्तान से कहा कि वह खूंखार आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क को ‘‘पनाह” न दे और तालिबान से जुडे संगठन के खिलाफ अधिक कदम उठाए. अमेरिका और अफगानिस्तान में नाटो बलों के कमांडर जनरल जॉन कैम्पबेल ने कहा, ‘पाकिस्तान में आधारित और वहां से संचालित हक्कानी नेटवर्क एक […]

वाशिंगटन : अमेरिका के एक शीर्ष कमांडर ने पाकिस्तान से कहा कि वह खूंखार आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क को ‘‘पनाह” न दे और तालिबान से जुडे संगठन के खिलाफ अधिक कदम उठाए. अमेरिका और अफगानिस्तान में नाटो बलों के कमांडर जनरल जॉन कैम्पबेल ने कहा, ‘पाकिस्तान में आधारित और वहां से संचालित हक्कानी नेटवर्क एक परेशानी बना हुआ है. यह गठबंधन बलों के लिए जोखिम पैदा करता है और लगातार अलकायदा का मददगार बना हुआ है.’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस संगठन को पनाह न दे और इसके खिलाफ अधिक कार्रवाई करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >