विमान के कैप्टन की रास्ते में मौत, सह पायलट ने सुरक्षित विमान उतारा

न्यूयार्क : फीनिक्स से बोस्टन जाते वक्त अमेरिकन एयरलाइंस के विमान के कैप्टन की रास्ते में मौत हो गई जिसके बाद सह पायलट को न्यूयार्क के सिराकस में आपातकालीन लैडिंग करनी पड़ी. कैप्टन माइकल जॉनसन (57) 147 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों को लेकर जा रहे एयरबस ए 320 विमान के पायलट थे. […]

न्यूयार्क : फीनिक्स से बोस्टन जाते वक्त अमेरिकन एयरलाइंस के विमान के कैप्टन की रास्ते में मौत हो गई जिसके बाद सह पायलट को न्यूयार्क के सिराकस में आपातकालीन लैडिंग करनी पड़ी. कैप्टन माइकल जॉनसन (57) 147 यात्रियों और चालक दल के पांच सदस्यों को लेकर जा रहे एयरबस ए 320 विमान के पायलट थे. रास्ते में वह बीमार हो गये और उनकी मौत हो गई. इसके बाद सह पायलट ने विमान का नियंत्रण संभाला और विमान को सुरक्षित उतारा.

अमेरिकन एयरलाइंस के सीईओ डग पारकर ने कर्मचारियों को भेजे बयान में कहा कि चालक दल के सदस्यों ने माइकल (पायलट), एक-दूसरे का और यात्रियों का विशेष ध्यान रखा.

उन्होंने कहा, ‘‘हम चालक दल के सदस्यों द्वारा इस मुश्किल घडी में किये गये इस सामूहिक प्रयास के लिए इससे ज्यादा गर्व नहीं कर सकते.” अमेरिकन एयरलाइन्स की प्रवक्ता एंड्रिया ह्यूजली ने बताया कि फ्लाइट 550 रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11 बज कर 55 मिनट पर फीनिक्स से बोस्टन के लिए रवाना हुई और रास्ते में उसका मार्ग बदलकर उसे करीब सुबह सात बजे उतारा गया.

न्यूयार्क के आनोनडागा काउंटी के चिकित्सा कार्यालय ने कहा कि पोस्टमार्टम और शुरुआती परीक्षण से पता चलता है कि यह स्वाभाविक मौत है. उड्डयन विशेषज्ञों ने कहा कि यात्रियों को कभी कोई खतरा नहीं होता क्योंकि पायलट और सह पायलट उडान के लिए समान रुप से सक्षम होते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >