चिली में भूकंप के दो झटके महसूस किये गये

सैंटियागो: उत्तरी और दक्षिणी चिली में 6.0 और 6.1 तीव्रता के भूकंप के दो झटके आज महसूस किये गये लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है. सरकार की राष्ट्रीय आपात कार्यालय ने बताया कि दक्षिण अमेरिकी देश के कुछ हिस्सों में भी आज भूकंप के झटके महसूस किये गये. […]

सैंटियागो: उत्तरी और दक्षिणी चिली में 6.0 और 6.1 तीव्रता के भूकंप के दो झटके आज महसूस किये गये लेकिन इसमें किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है. सरकार की राष्ट्रीय आपात कार्यालय ने बताया कि दक्षिण अमेरिकी देश के कुछ हिस्सों में भी आज भूकंप के झटके महसूस किये गये.

दक्षिणी चिली में लेबु शहर से 10 किलोमीटर दूर सुबह तीन बजकर तीन मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया.भूकंप का दूसरा झटका सुबह तीन बजकर 26 मिनट पर टोंगोय शहर से 17 किलोमीटर दूर महसूस किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >