न्यूयार्क : अमेरिका के यूनिवर्सिटी में एक ताजे अध्ययन से यह बात सामने आयी है कि लोग सुबह-सुबह सबसे ज्यादा आध्यात्मिक महसूस करते है. इसके अलावा अध्ययन से एक और तथ्य उभरकर सामने आयी है कि समाचार देखने वाले लोग समाचार नहीं देखने वाले लोगों से ज्यादा अाध्यात्मिक प्रवृति के होते है.
यूनिवर्सिटी ऑफ केनेक्टिकट में एक स्टडी में यह पाया गया कि सुबह के वक्त लोग सबसे ज्यादा पूजा-पाठ जैसे गतिविधिधियों में शामिल होते है.यूनिवर्सिटी के समाजशास्त्र के प्रोफेसर बेड्रली और ई राइट ने कहा कि , सबसे आश्चर्य बात है कि पूरे दिन लोगों की अाध्यात्मिक जागरुकता अलग-अलग होती है. काम करते वक्त अाध्यातिमक जागरुकता कम होती है.इसके अलावा यह बात भी सामने आयी है कि समाचार देखने वाले लोगों में समाचर नहीं देखने वाले लोग ज्यादा अध्यात्मिक होते है.
