पाक के आम चुनाव में दिग्गजों को मिली शिकस्त

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ समेत पाकिस्तानी राजनीति के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा.है. देश के ऐतिहासिक आम चुनावों में बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया था. जियो न्यूज की खबर के अनुसार पीपीपी के उम्मीदवार अशरफ को सबसे बड़ी हार मिली. अशरफ को रावलपिंडी-2 (नेशनल एसेंबली-51) […]

इस्लामाबाद : पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ समेत पाकिस्तानी राजनीति के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा.है. देश के ऐतिहासिक आम चुनावों में बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया था. जियो न्यूज की खबर के अनुसार पीपीपी के उम्मीदवार अशरफ को सबसे बड़ी हार मिली. अशरफ को रावलपिंडी-2 (नेशनल एसेंबली-51) सीट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. अनौपचारिक एवं शुरुआती नतीजों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के उम्मीदवार राजा मोहम्मद जावेद इखलास रावलपिंडी-2 सीट से विजयी रहे.

पीपीपी के कई दूसरे शीर्ष नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा. हारे उम्मीदवारों में पूर्व सूचना मंत्री कमर जमान कैरा एवं फिरदौस आशिक अवान, पंजाब पीपीपी के अध्यक्ष मंजूर अहमद वट्टो, लोक लेखा समिति के पूर्व अध्यक्ष नदीम अफजल गोंदल और बैरिस्टर चौधरी ऐतजाज अहसन की पत्नी बुशरा ऐतजाज शामिल हैं. पीपीपी के नेता नजर मोहम्मद गोंदल और पूर्व संघीय मंत्री तसलीम कुरैशी हारने वाले उम्मीदवारों में शामिल हैं. इसी तरह पूर्व प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी के दोनों बेटे अली मुसा गिलानी और अब्दुल कादिर गिलानी भी मुल्तान के निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव हार गए. पिछले हफ्ते तालिबान के संदिग्ध आतंकवादियों ने चुनाव प्रचार के दौरान अब्दुल को अगवा कर लिया था.

वर्ष 1985 से हर बार चुनाव जीतते आए वरिष्ठ नेता चौधरी अनवर अली चीमा की किस्मत ने इसबार उनका साथ नहीं दिया. पीएमएल-क्यू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चीमा को पीएमएल-एन के उम्मीदवार जुल्फिकार अली भट्टी के हाथों शिकस्त मिली. क्रिकेट खिलाड़ी से राजनेता बने इमरान खान को लाहौर के एक निर्वाचन क्षेत्र से पीएमएल-एन उम्मीदवार सरदार ऐयाज सादिक के हाथों हार मिली. लाहौर में मिली इस हार को खान की बड़ी हार और पार्टी के लिए एक मनोवैज्ञानिक हार माना जा रहा है.

हालांकि पाकिस्तान तहरीक ए पार्टी :पीटीआई: के अध्यक्ष, पंजाब प्रांत के मियांवाली, पेशावर और रावलपिंडी से चुनाव जीतने में सफल रहे. उमरकोट सिंध सीट से पीटीआई के उम्मीदवार और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पीपीपी के उम्मीदवार नवाब युसूफ तालपुर के हाथों चुनाव हार गए. पीएमएल-एन के दिग्गज नेता लियाकत जतोई को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >