भारत-चीन विदेश मंत्रियों का दोस्ताना व्यवहार

बीजिंग: हालिया सीमा विवाद के बावजूद चीन-भारत के बीच आज तब गर्मजोशी देखने को मिली जब विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उनके चीनी समकक्ष वांग यी एक दूसरे के गले मिले और दोनों के इस दोस्ताना अंदाज की प्रधानमंत्री ली क्विंग ने भी सराहना की. पिछले दिन तीन घंटे तक बातचीत करने वाले खुर्शीद और […]

बीजिंग: हालिया सीमा विवाद के बावजूद चीन-भारत के बीच आज तब गर्मजोशी देखने को मिली जब विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उनके चीनी समकक्ष वांग यी एक दूसरे के गले मिले और दोनों के इस दोस्ताना अंदाज की प्रधानमंत्री ली क्विंग ने भी सराहना की.

पिछले दिन तीन घंटे तक बातचीत करने वाले खुर्शीद और वांग आज एक दूसरे के गले मिले. नये चीनी प्रधानमंत्री की भारत यात्र को अंतिम रुप देने के लिए वह यहां के दौरे पर आए. खुर्शीद और वांग को गले मिलते देख प्रफुल्लित ली ने कहा कि उन्हें यह देखकर काफी खुशी हुयी कि दोनों मंत्रियों के बीच काफी अच्छे संबंध हैं.

बाद में दोस्ताना व्यवहार पर खुर्शीद ने भारतीय मीडिया से कहा, ‘‘आपने खुद देखा. प्रधानमंत्री ने रोचक टिप्पणी की.’’ जब पूछा गया कि क्या यह पहले से तय था इस पर उन्होंने कहा ‘‘यह अचानक हुआ. हम काफी अच्छी तरह से मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >