सीरिया में विद्रोहियों के राकेट हमले में 20 लोगों की मौत, 100 जख्मी

दमिश्क: सीरिया के शहर अलेप्पो में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर विद्रोहियों द्वारा किए गए राकेट हमलों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 100 लोग जख्मी हो गए. सीरिया की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी. सरकारी टेलीविजन ने कहा कि अलेप्पो में आतंकवादियों द्वारा किए […]

दमिश्क: सीरिया के शहर अलेप्पो में सरकार के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को निशाना बनाकर विद्रोहियों द्वारा किए गए राकेट हमलों में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि करीब 100 लोग जख्मी हो गए.

सीरिया की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी. सरकारी टेलीविजन ने कहा कि अलेप्पो में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमलों में शहीद हुए लोगों की संख्या बढकर 20 हो गयी है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स ने भी राकेट हमलों की खबर दी है और कहा कि 13 लोगों की मौत हुई है. समूह ने कहा कि हमलों में करीब 100 लोग घायल भी हुए हैं.

ब्रिटेन स्थित इस निगरानी समूह ने कहा कि विद्रोहियों ने चार घंटों में करीब 250 राकेट दागे. इससे भारी नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >