सीरिया में सरकार समर्थित बमबारी में बच्चों सहित 37 की मौत: निगरानी समूह

बेरुत: उत्तरी सीरिया में सरकार समर्थित सेना के बम हमलों में आठ बच्चों सहित कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई. एक निगरानी समूह ने यह जानकारी दी. ‘द सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि ये मौतें एलेप्पो और इदलिब प्रांतों की दो अलग अलग घटनाओं में हुईं. समूह ने कहा […]

बेरुत: उत्तरी सीरिया में सरकार समर्थित सेना के बम हमलों में आठ बच्चों सहित कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई. एक निगरानी समूह ने यह जानकारी दी. ‘द सीरियन आब्जर्वेटरी फार ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि ये मौतें एलेप्पो और इदलिब प्रांतों की दो अलग अलग घटनाओं में हुईं.

समूह ने कहा कि एलेप्पो के ताल रीफात में सरकारी हेलीकाप्टरों ने चार बैरेल बम गिराए जिसमें आठ बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हुई. जुब अज कुबेह में 11 नागरिक मारे गए हैं. इदलिब प्रांत के काफर सिजना कस्बे में बम हमले में एक परिवार के आठ सदस्यों की मौत हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >