महिला ने अपनी दो बेटियों को जलाकर मारने के बाद आत्मदाह कर ली

दमन: यहां के दभेल क्षेत्र में 23 साल की एक महिला ने आज अपनी दो बेटियों को जलाकर मारने के बाद कथित तौर पर आत्मदाह कर ली. दभेल के पुलिस निरीक्षक सोहिल जीवनी ने बताया कि महाराष्ट्र की रहने वाली ज्योति कसुकर ने अपने घर में अपनी बेटियों पर मिट्टी का तेल डालकर उन्हें आग […]

दमन: यहां के दभेल क्षेत्र में 23 साल की एक महिला ने आज अपनी दो बेटियों को जलाकर मारने के बाद कथित तौर पर आत्मदाह कर ली. दभेल के पुलिस निरीक्षक सोहिल जीवनी ने बताया कि महाराष्ट्र की रहने वाली ज्योति कसुकर ने अपने घर में अपनी बेटियों पर मिट्टी का तेल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया और इसके बाद खुद भी आत्मदाह कर ली.

अधिकारी ने बताया कि दोनों बेटियों की मौत मौके पर ही गई थी जबकि ज्योति की मौत उपचार के दौरान हुई. जीवनी ने बताया कि बेटियों की पहचान एक वर्षीय प्रीति और तीन वर्षीय वनिता के रुप में की गई है.
उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पहले यहां शिफ्ट हुई ज्योति का अपने पति भगवान के साथ झगडा हुआ था जो एक चालक है. पुलिस ने बताया कि भगवान के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है और जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >